
हिज्बुल्लाह का एक और सीनियर कमांडर ढेर, अब अबू अली रिदा की तलाश में इजरायली सेना
AajTak
लेबनान के बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना लगातार हमले कर रही है. रविवार को एक भीषण हवाई हमले में इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने हिज्बुल्लाह के एक बड़े कमांडर नबील कौक को मार गिराया. वो हिज्बुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट का कमांडर और एग्जीक्यूटिव काउंसिल का सीनियर मेंबर था.
लेबनान के बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना लगातार हमले कर रही है. रविवार को एक भीषण हवाई हमले में इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने हिज्बुल्लाह के एक बड़े कमांडर नबील कौक को मार गिराया. वो हिज्बुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट का कमांडर और एग्जीक्यूटिव काउंसिल का सीनियर मेंबर था. इसे हाल ही ही मारे गए हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का करीबी माना जाता था. इसकी मौत इजरायली सेना के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
आईडीएफ ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर नबील कौक के मारे जाने की पुष्टि की है. आईडीएफ ने लिखा है, ''कौक हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडरों का करीबी था. इजराइल और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों में सीधे तौर पर शामिल था. वो 1980 के दशक में हिज्बुल्लाह में शामिल हुआ. वो ऑपरेशनल काउंसिल में दक्षिणी क्षेत्र के डिप्टी कमांडर के रूप में कार्यरत था. इजरायली सेना हिज्बुल्लाह के कमांडरों के खात्मे काम जारी रखेगी. उनके खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी.''
इससे पहले इजरायली सेना ने 'ऑपरेशन न्यू ऑर्डर' के तहत इस खतरनाक आतंकी संगठन के चीफ हसन नसरल्ला को मार गिराया था. उसके शव को हिज्बुल्लाह ने बरामद कर लिया है. शुक्रवार को इजरायल डिफेंस फोर्सेज को सटीक खबर मिली थी कि लेबनान के दहियाह इलाके में एक इमारत के नीचे बने हिज्बुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर में हसन नसरल्लाह मौजूद है. इसके बाद इजरायल के लडाकू विमानों ने इस अंडरग्राउंड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया. छह इमारतें उड़ा दी गईं.
इसके बाद आईडीएफ ने सामने आकर ऐलान कर दिया कि नसरल्लाह का काम तमाम हो चुका है. हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने से पहले उसके ज्यादातर टॉप कमांडर इजरायली हमले के शिकार हो चुके हैं. इस वक्त केवल एक बड़ा कमांडर जिंदा बचा है, जिसकी तलाश में इजरायली सेना लगी हुई. इस कमांडर का नाम अबू अली रिदा है, जो कि बदर यूनिट का कमांडर है. इससे पहले हिज्बुल्लाह के चार टॉप कमांडर मारे गए थे, जो कि इस संगठन मजबूत स्तंभ थे.
इनमें इब्राहिम अकील (ऑपरेशन हेड), इब्राहिम मोहम्मद कबीसी (मिसाइल और रॉकेट यूनिट हेड), फौद शुक्र (हिज्बुल्लाह का सर्वोच्च कमांडर), अल कराकी (साउथ फ्रंट कमांडर) का नाम शामिल है. दूसरी पंक्ति के नेताओं की बात करें तो आईडीएफ ने विसम अल तवील (रादवां फोर्स कमांडर), अबू हसन समीर (रादवां फोर्स का ट्रेनिंग हेड), मोहम्मद हुसैन सरौर (एरियल कमांड कमांडर), सामी तालेब अब्दुल्लाह (नासेर यूनिट कमांडर), मोहम्मद नासेर (अजीज यूनिट कमांडर) को ढेर कर दिया था.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.






