
हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, ईरान की यूनिवर्सिटी में लड़की की बगावत!
AajTak
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच के सुरक्षा गार्डों को एक अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अमीर महजोब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'पुलिस स्टेशन में पता चला कि वह गंभीर मानसिक दबाव से पीड़ित थी और उसे कोई मनोविकार भी था.'
ईरान में महिलाएं लंबे समय से हिजाब का विरोध कर रही हैं. हाल ही में एक महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए. ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड के विरोध में शनिवार को एक महिला ने ईरानी विश्वविद्यालय में अपने कपड़े उतार दिए.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच के सुरक्षा गार्डों को एक अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अमीर महजोब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'पुलिस स्टेशन में पता चला कि वह गंभीर मानसिक दबाव से पीड़ित थी और उसे कोई मनोविकार भी था.'
विरोध में उतारे कपड़े
हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए जानबूझकर कपड़े उतारे थे. एक्स पर एक यूजर ने वीडियो के साथ लिखा, 'ज्यादातर महिलाओं के लिए, सार्वजनिक रूप से अंडरवियर में रहना सबसे बुरी बात है. यह अनिवार्य हिजाब को लेकर अधिकारियों के मूर्खतापूर्ण आग्रह की प्रतिक्रिया है.'
महिला को मेंटल हॉस्पिटल में किया जाएगा शिफ्ट
महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. ईरानी अखबार Hamshahri ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, 'एक जानकार सूत्र ने बताया कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार महिला को गंभीर मानसिक समस्याएं हैं और जांच के बाद संभवतः उसे एक मेंटल हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.'

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










