
हिजाब की जगह वेस्टर्न कपड़े, भूरे बाल, बाइक फैन... कौन थी ईरान की डायना जिन्हें मिली मौत
AajTak
ईरान में पिछले साल के अंत से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में 6,126 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 19 वर्षीय मोटरसाइकिल राइडर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डायना बहादोर भी शामिल थी जिन्हें सुरक्षा बलों ने गोली मार दी थी. फिर उनके परिवार को बताया कि उनकी मौत सड़क हादसे में हुई.
ईरान में पिछले साल के अंत में जो प्रदर्शन शुरू हुए उसमें हजारों लोगों की जान चली गई. मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर खामेनेई शासन की कार्रवाई में 6,126 लोग मारे गए. बड़ी संख्या में लोग फिलहाल लापता हैं जिन्हें लेकर माना जा रहा है कि उनकी मौत हो गई होगी. ऐसी ही एक प्रदर्शनकारी थीं ईरान में टबेबी राइडरट नाम से मशहूर 19 साल की मोटरसाइकिल राइ़डर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर डायना बहादोर, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
डायना बहादोर ईरान के गोनबद-ए-कावुस की रहने वाली थीं. वो मिड-वेट बाइकों पर अपनी बेहतरीन राइडिंग स्किल और आजादी से जुड़े बेबाक वीडियो के लिए जानी जाती थीं. बहादोर 8 जनवरी 2026 की रात गोरगान शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुई थी.
इस दौरान सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए बल का इस्तेमाल किया. एक जिंदा कारतूस डायना बहादोर को लगी और उनकी मौत हो गई.
परिवार के लोगों ने दो दिनों तक उनकी तलाश की लेकिन उन्हें डायना का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने परिवार को डायना का शव सौंप दिया. आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी मौत को सड़क हादसा बताकर पेश करने की कोशिश की. इतना ही नहीं, कथित तौर पर डायना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कब्जा कर लिया गया और परिवार को धमकियां दी गईं.
वेस्टर्न कपड़े, भूरे बाल, बाइक की फैन थी ईरान की 'बेबी राइडर'
सोशल मीडिया पर डायना के कई वीडियो मौजूद हैं जिनमें डायना वेस्टर्न कपड़े पहन बाइक चलाती नजर आती हैं. डायना ईरान की सड़कों पर खुले बालों में हेलमेट लगा बेखौफ बाइक चलाती दिखती हैं. वीडियो में दिखता है कि वो कई बार बाइक का हैंडल छोड़कर भी अच्छे से बैलेंस बनाती हुई बाइक चला रही हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









