
हिंसक प्रदर्शन के बीच ईरान में घुसने को तैयार US, ट्रंप बोले- अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को ऐसे ही मारता रहा तो...
AajTak
ईरान में चल रहे सत्ता विरोधी प्रदर्शनों में कूदने की तैयारी ट्रंप प्रशासन ने कर ली है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ऐसे ही प्रदर्शनकारियों को मारता रहा तो उन्हें बचाने के लिए अमेरिका आएगा. रिपोर्ट के अनुसार ईरान में पुलिस की गोली से 6 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है.
ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में अमेरिका कूदने को तैयार है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को साफ-साफ धमकी दी है कि अगर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को ईरानी शासन मारता है तो अमेरिका उन्हें बचाने के लिए तैयार है. माना जाता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सत्ता से हटाने की मुहिम चला रहे इन प्रदर्शनकारियों को कहीं न कहीं अमेरिका का समर्थन हासिल है.
ईरान में सत्ता में बदलाव को लेकर चल रहे प्रदर्शन का आज छठा दिन है. आर्थिक कारणों से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब राजनीतिक रंग ले चुका है और प्रदर्शनकारी 'डेथ टू डिक्टेटर'और 'मुल्ला देश छोड़ो' जैसे नारे लगा रहे हैं. ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिसिया कार्रवाई और फायरिंग में कुछ मौतों की भी खबर है. ईरान में स्थिति तेजी से बदल रही है और इंटरनेट प्रतिबंध भी लगाए गए हैं.
मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग में 6 लोगों की मौत हुई है.
कुहदश्त में अमीरहेसम खोदायारीफार्द को सुरक्षा बलों ने सिर में गोली मारकर मारा. फूलादशहर में दारियुश अंसारी बख्तियारीवंद को कलाश्निकोव राइफल से गोली मारी गई है. अजना और लोरदेगन में भी प्रदर्शनकारियों की मौत गोलीबारी से हुई है.
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के मर्वदश्त शहर में प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की सीधी गोलीबारी में एक प्रदर्शनकारी मारा गया है. पीड़ित की पहचान खोदादाद शरीफी मोनफारेद के रूप में की है. वह एक स्थानीय निवासी था. गुरुवार को तालेघानी स्ट्रीट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उसे गोली मार दी गई थी.
As a fire broke out at a police station in Azna county in Lorestan province, a group of protesters were heard chanting “Bisharaf, Bisharaf” (“shameless, shameless”). Further details about the incident are not yet available. pic.twitter.com/LRik9XBiUU

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








