
हिंद महासागर में डूबा चीनी जहाज, दो नाविकों की मौत, 37 लोगों की तलाश जारी, भारत समेत कई देशों की नौसेना जुटीं
AajTak
हिंद महासागर में बीते बुधवार को एक चीन का एक जहाज डूब गया. उसमें सवार 39 लोग लापता हो गए. चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि डूबे हुए जहाज की तलाश करते समय गुरुवार को दो शव मिले. हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है.
हिंद महासागर में बीते बुधवार को एक चीन का एक जहाज डूब गया. उसमें सवार 39 लोग लापता हो गए. इनमें 17 चीनी चालक दल के सदस्य, 17 इंडोनेशियाई और पांच फिलिपिंस के लोग शामिल थे. डूबे हुए जहाज Lu Peng Yuan Yu 028 को बचाने के लिए चीनी नौसेना ने भारत समेत कई देशों से मदद मांगी थी. जिसके बाद भारत ने इंसानियत दिखाते हुए भारतीय नौसेना के खोजी विमान को हिंद महासागर में भेजा.
चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि डूबे हुए जहाज की तलाश करते समय गुरुवार को दो शव मिले. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, Lu Peng Yuan Yu 028 के डूबने के बाद चल रहे तलाशी अभियान में दो पीड़ितों के अवशेष मिले हैं. हालांकि दोनों शवों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई.
चीन के 10 जहाज मौके पर जुटे
एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि अब तक चीन के तीन नौसैनिक जहाजों और एक विदेशी जहाज समेत 10 जहाज मौके पर खोज और बचाव कार्य कर रहे हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि तलाशी और बचाव अभियान अभी भी जारी है.
भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने भेजी सहायता
उन्होंने कहा कि चीनी जहाज और चालक दल की खोज के लिए ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपींस ने आपातकालीन सहायता भेजी है. चीन सरकार इन देशों से मिली सहायता की सराहना करती है. भारतीय नौसेना ने बताया कि चीनी जहाज की खोज और बचाव में मदद के लिए एक P-8I समुद्री गश्ती विमान तैनात किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









