
'हिंदू धर्म के अपमान का एक भी वीडियो...', गुरुग्राम में शो रद्द होने के बाद बोले कुणाल कामरा
AajTak
विश्व हिंदू परिषद द्वारा गुरुग्राम में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द करवा दिया गया था. इसके बाद कुणाल कामरा ने चिट्ठी जारी की है. उन्होंने पूछा कि कोई एक वीडियो दिखाएं, जहां मैंने हिंदू धर्म का अपमान किया हो.
विश्व हिंदू परिषद द्वारा गुरुग्राम में स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रद्द करवा दिया गया था. इसके बाद कुणाल कामरा ने चिट्ठी जारी की है. उन्होंने पूछा कि कोई एक वीडियो दिखाएं, जहां मैंने हिंदू धर्म का अपमान किया हो. कुणाल ने कहा कि मैं तो सिर्फ सरकार पर तंज कसता हूं. इसमें हिंदू धर्म की बात कहां से आई? दरअसल, गुरुग्राम में कुणाल कामरा का शो होना था. जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन को चिट्ठी लिखकर कहा था कि शो का आयोजन ना होने दिया जाए, इससे सामाजिक सौहार्द्र खराब होगा.
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का गुरुग्राम में 17 सितंबर को शो होने जा रहा था. शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित Studio Xo Bar में कुणाल कामरा का शो रखा गया है, जिसकी वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है. ऐसी स्थिति में ये शो को रद्द किया जाए.
कुणाल कामरा ने शो रद्द होने के बाद चिट्ठी जारी की है. इसमें विहिप से पूछा गया है कि हिंदुओं के अपमान की बात करते हैं तो कोई क्लिप या कोई शो हो तो मुझे दिखाओ. मैं सिर्फ सरकार पर तंज कसता हूं. इसमें हिंदू धर्म की बात कहां से आ गई.
कुणाल ने कहा कि मैं भगवान औऱ मेरे रिश्ते का वैसे तो कोई टेस्ट देना जरूरी नहीं समझता. मैं जोर से और गर्व से जयश्री सीता-राम और जय राधा कृष्ण कहता हूं. कामरा ने कहा कि में कुछ भी करूंगा, लेकिन अपनी मेहनत की ही रोटी खाऊंगा.
दरअसल, विहिप ने कुणाल कामरा के शो को रद्द कराने की मांग करते हुए कहा था कि 'कुणाल कामरा अपने शो में हिंदू देवी और देवताओं का मजाक उड़ाते हैं, जिसके कारणे कुणाल पर पहले भी मुकदमा दर्ज है. इसलिए इस शो के कारण गुरुग्राम में तनाव उत्पन्न हो सकता है. ऐसे में शो को तुरंत प्रभाव से रद्द/ कैंसिल किया जाए. अन्यथा विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शो का विरोध-प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम को रद्द करने के बाद इसकी जानकारी हमसे साझा करने की कृपा करें.
(इनपुट- आशुतोष)

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






