
'हिंदू चाहें तो बना सकते हैं अमेरिका का अगला राष्ट्रपति', किसने दिया बयान?
AajTak
अमेरिका सत्ता का केंद्र माने जाने वाला कैपिटल हिल में बुधवार को पहली बार हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया. हिंदू-अमेरिकी समुदाय को समर्थन देने के लिए कई अमेरिकी सांसदों ने भी इस सम्मेलन में हिस्सा लिया.
अमेरिका के कैपिटल हिल में आयोजित पहले हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन को समर्थन देने पहुंचे रिपब्लिकन सांसद मैककॉर्मिक ने कहा कि अमेरिका के विकास में इस समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि इस समुदाय के पास इतनी शक्ति है कि वे तय कर सकते हैं कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा.
बुधवार को संपन्न हुए इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका के कई सांसदों और राजनीतिक वकालत समूहों ने शामिल होकर समर्थन दिया. शिखर सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारों से हुई.
Americans4Hindus द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन में देश भर से हिंदू समुदाय के नेताओं ने भाग लिया. वहीं, 20 अन्य संगठनों ने भी इस सम्मेलन का समर्थन किया था. Americans4Hindus के चेयरपर्सन और हिंदू- अमेरिकी शिखर सम्मेलन के मुख्य आयोजक रोमेस जापरा (Romesh Japra) का कहना है, " हमारे हिंदू मूल्य पूरी तरह से अमेरिकी संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप हैं. अमेरिकी नागरिक भी गीता का पाठ करते हैं. इसलिए हम हिंदू-अमेरिकियों को आवाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
जापरा ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, "यह अब तक का पहला शिखर सम्मेलन है जिसे हम राजनीतिक जुड़ाव के लिए आयोजित कर रहे हैं. हमने हर क्षेत्र में काफी अच्छा काम किया है. लेकिन राजनीतिक रूप से हम काफी पीछे हैं. हमें लगता है कि हिंदू-अमेरिकियों के साथ भेदभाव किया जाता है. इसलिए हमने सोचा कि सभी संगठनों को एक साथ लाना एक अच्छा विचार है."
हिंदू-अमेरिकी समुदाय के पास अमेरिका का राष्ट्रपति तय करने की शक्तिः मैककॉर्मिक
सम्मेलन में शामिल हुए रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा, " इस प्रवासी आबादी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. इन्होंने अमेरिका में बहुत कुछ जोड़ा है. सब कुछ बेहतरीन. मैं इस बात को बार-बार कहता हूं कि यह समुदाय अगर जागरुक हो जाता है और उन्हें ये एहसास हो जाता है कि उनके पास कितनी ताकत है तो वह अमेरिका का अगला राष्ट्रपति तय कर सकते हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








