
हिंदुत्व पर बोले पवन वर्मा, 'कुछ तो बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी...'
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन अलग-अलग विषयों पर चर्चा की जा रही है. शनिवार को इंडिया टुडे के इस मंच पर हिंदुत्व पर बात की गई. कार्यक्रम में लेखक-राजनयिक और पूर्व राज्य सभा सांसद पवन के. वर्मा और 'अ न्यू आइडिया ऑफ इंडिया' के सह-लेखक हर्ष मधुसूदन ने हिस्सा लिया और हिंदुत्व पर बात की.
India Today Conclave Mumbai: इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दूसरे दिन बिजनेस, कला, लेखक, फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां अपने विचारों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. शनिवार को इंडिया टुडे के इस मंच पर हिंदुत्व पर बात की गई.
Hinduism: A civilisational State विषय नाम के सेशन में लेखक-राजनयिक, पूर्व राज्यसभा सांसद पवन के. वर्मा (Pavan K. Varma) ने हिस्सा लिया. इनके साथ ही कार्यक्रम में निवेशक और 'अ न्यू आइडिया ऑफ इंडिया' के सह-लेखक हर्ष मधुसूदन (Harsh Madhusudan) शामिल हुए.
हिंदुत्व पर अपने विचार साझा करते हुए लेखक पवन के. वर्मा ने कहा कि हिंदू सभ्यता सबसे पुरानी सभ्यता है. मैं 'हिंदू राष्ट्र' लेबल से सावधान रहता हूं, क्योंकि यह अलग है. लेखक हर्ष मधुसूदन ने कहा कि उनके लिए हिंदुत्व धर्म का सबसेट है, धर्म सार्वभौमिक है. उन्होंने कहा कि भारत में पारसियों, जैन या यहूदियों के साथ कभी भी अल्पसंख्यक समस्या नहीं होती है. हमारे पास अल्पसंख्यक समस्याएं हैं, जहां धर्मांतरण या राष्ट्रीयता को स्वीकार करने की आक्रामक प्रवृत्ति है.
हर्ष मधुसूदन ने कहा कि हम अलग-अलग लोग हैं जो एक अंब्रेला के नीचे अलग-अलग भगवान की पूजा करते हैं, ऐसे में हिदुत्व को एक राजनीतिक शब्द होना चाहिए, क्योंकि पुराणों में इस शब्द का जिक्र नहीं है. इसपर पवन के वर्मा ने कहा कि तब के लोगों को अपनी सभ्यता के बारे में पता था, उनके पास भले ही इसे समझाने के लिए कोई शब्द नहीं था, लेकिन वो खुद को और अपने धर्म को अच्छी तरह जानते थे. ये भी हो सकता है कि ये शब्द बाहरी लोगों जैसे अरब या चीन ने दिया हो.
सवाल किया गया कि ये सबसे पुरानी और सबसे बड़ी सभ्यता है, फिर भी लोग इसपर एक पेज तक क्यों नहीं लिख सकते. इस पर पवन के वर्मा ने कहा कि इतिहास में धर्म की बहुत बर्बादी हुई है. विदेशी आक्रमण के दौरान हुए विनाश ने हिंदू साहित्य और कलाकृतियों को प्रभावित किया है. ब्रिटिश आक्रमण की सबसे बड़ी सफलता यह थी कि इसने हमारे दिमाग का उपनिवेशीकरण किया था. हमने इसपर सवाल नहीं उठाए, ये हमारी सबसे बड़ी कमजोरी थी. और किसी भी सरकार ने इसपर सही से काम नहीं किया.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



