
हिंदी में आया Google का ये AI फीचर, नोट्स को पॉडकास्ट में बना देगा Audio Overviews टूल
AajTak
Google के AI पॉडकास्ट मेकर Audio Overviews के लिए एक नया अपडेट शामिल किया है, जिसके बाद यूजर्स हिंदी समेत अन्य 50 भाषाओं में पॉडकास्ट तैयार कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपनी स्क्रिप्ट को अपलोड करना होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google की तरफ से AI को लेकर अब तक कई फीचर्स को जारी हो चुके हैं, जिसमें से एक Audio Overviews है. यह एक AI Tool है, जो आपकी रिसर्च या स्क्रिप्ट्स को पॉडकास्ट जैसी कंवर्शेसन में कंवर्ट कर सकता है.
Google ने अब इसमें 50 से अधिक और भाषाओं को शामिल कर दिया है, जिसमें हिंदी समेत स्पेनिश, पोर्तुगाल, फ्रेंच, टर्किश, कोरियाई और चीनी भाषा शामिल है.
NotebookLM App ऐप में मौजूद
Audio Overviews का फीचर Google के NotebookLM App ऐप में मौजूद है. ऑडियो ओवरव्यू का फीचर सिर्फ इंग्लिश तक सीमित नहीं रहा है अब इसे दूसरी भाषाओं तक पहुंचा दिया गया है.
आसानी से चेंज कर सकेंगे लैंग्वेज
NotebookLM App की मदद से यूजर्स अपनी रिसर्च को बड़ी ही आसानी से दूसरी भाषाओं में स्विच कर सकेंगे. इसके लिए उनको टॉप राइट कॉर्निर पर सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा, उसको सिलेक्ट करने के बाद Output Language का चुनाव करना होगा. इसके बाद यूजर्स को लैंग्वेज की लिस्ट में से अपनी भाषा का चुनाव करना होगा. इसके बाद आप अपनी पसंदीदा लैंग्वेज में उस टेक्स्ट फॉर्मेट में लिखी गई रिसर्च को ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकेंगे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











