
'हिंदी थोपना स्वीकार नहीं, लेकिन अंध विरोध भी नहीं...', बोले पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
AajTak
समय-समय पर देशभर में भाषा को लेकर विवाद चलता रहता है. कई राज्य केंद्र पर हिंदू थोपने का आरोप लगाते रहते हैं. हिंदी भाषा को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा है कि हिंदी थोपना स्वीकार नहीं, लेकिन अंध विरोध भी नहीं होनी चाहिए.
एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश में लंबे समय से चल रहे भाषा विवाद पर अपनी राय सामने रखी. उन्होंने लोगों से भाषा (लैंग्वेज) के मुद्दे पर बैलेंस्ड अप्रोच रखने की अपील की है. उन्होंने साफ कहा कि हिंदी का आंख मूंद करके विरोध नहीं होना चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी दोहराया कि हिंदी को किसी भी व्यक्ति पर थोपना उचित नहीं है और वे खुद कभी इसका समर्थन नहीं करेंगे.
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के अलग-अलग हिस्सों में काम करना चाहता है या नेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाना चाहते है तो उसके लिए हिंदी सीखना उपयोगी हो सकता है.
उनके अनुसार, हिंदी देश के कई हिस्सों में व्यापक रूप से बोली और समझी जाती है, इसलिए यह बातचीत और नए अवसरों को बनाने में मदद करेगा.
उन्होंने इंग्लिश के इम्पोर्टेंस को भी माना. नायडू ने कहा कि भले ही इंग्लिश इंटरनेशनल लैंग्वेज है, लेकिन यह इंटरनेशनल पर बातचीत करने में स्थापित करने वाला लैंग्वेज है. इसलिए स्टूडेंट्स के लिए इंग्लिश सीखना भी जरूरी है, क्योंकि यह दुनिया में हर स्तर पर बातचीत और करियर के अवसरों में मदद करती है.
यह भी पढ़ें: 'क्या रेफरी की तरह हर झगड़ा सुलझाउंगा...', भाषा विवाद पर बोले आदित्य ठाकरे, कहा- दोनों पक्षों की हिंसा का हो विरोध
हालांकि उन्होंने मातृभाषा (मातृभाषा) को सबसे उच्चा बताया. उनका कहना था कि हर व्यक्ति को पहले अपनी मातृभाषा में दक्षता हासिल करनी चाहिए. घर में, दादा-दादी के साथ, पड़ोसियों से और धार्मिक स्थलों पर अपनी मातृभाषा में ही संवाद करना चाहिए. यही किसी भाषा को संरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका है.

बिहार में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है...जो नीतीश कुमार बिहार में सीएम पद का पर्याय बन चुके थे उन्होंने अचानक राज्यसभा का रूख कर दिया और अपने पीछे कई सवाल छोड़कर चले गए...सवाल ये कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा...सीएम-डिप्टी सीएम को लेकर क्या फॉर्मूला तैयार होगा...नीतीश के बेटे को क्या जिम्मेदारी मिलेगी. देखें शंखनाद.

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अहम बातें साझा कीं. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रहे घटनाक्रम से झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य क्षेत्रीय पार्टियां महत्वपूर्ण सबक सीखेंगी. राजेश ठाकुर ने यह भी बताया कि राजनीतिक बदलावों का प्रभाव सिर्फ बिहार तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इससे अन्य राज्यों की राजनीति पर भी असर पड़ता है.

Flight Lieutenant Purvesh Duragkar Nagpur: असम के पहाड़ों में हुए एक दर्दनाक हादसे ने देश के एक होनहार पायलट को हमसे छीन लिया है. नागपुर के रहने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के शहीद होने की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूबा है. 28 वर्षीय पुरवेश सुखोई Su-30 फाइटर जेट क्रैश में वीरगति को प्राप्त हुए.










