
हावड़ा में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार कार, दो पुलिसकर्मियों की मौत
AajTak
हावड़ा के बरुंडा इलाके में कार और पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आपस में टकरा गईं. जिस कारण दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य घायल हो गए. टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से टकरा गई. इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घटना नेशनल हाइवे 16 पर बगनान पुलिस स्टेशन के नजदीक बरुंडा इलाके में हुई.
पुलिस ने बताया कि गुरुवार अल सुबह पुलिस की पेट्रोलिंग कार हाइवे के किनारे खड़ी थी. तभी एक तेज गति से आ रही कार ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सब-इंस्पेक्टर सुजॉय दास (45 वर्षीय) और होमगार्ड पलाश सामंत (31 वर्षीय) की मौत हो गई. हादसे में घायल ड्राइवर और दो होमगार्ड्स का कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी कार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पिकअप वैन और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत
हाल ही में, मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज बीरभूम राज्य राजमार्ग पर बराला हाई स्कूल के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब एक पिकअप वैन और बालू लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई. पिकअप वैन रघुनाथगंज थाना क्षेत्र के एक घाट से लौट रही थी. मालूम हो कि पिकअप वैन में 42 लोग सवार थे. इस भयानक दुर्घटना के बाद 35 लोग घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. घायलों को जंगीपुर महकमा अस्पताल भेजा गया. लेकिन तीन को मृत घोषित कर दिया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










