
'हालात बदतर, हमें जल्द बाहर निकालें’, ईरान में फंसी भारतीय छात्रा की सरकार से अपील
AajTak
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पूरा मिडिल ईस्ट तनाव की चपेट में है. तेहरान समेत कई शहरों में हमले जारी हैं, जबकि जवाब में ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है. सऊदी अरब, यूएई, कतर, इराक, कुवैत, जॉर्डन व बहरीन तक धमाकों की खबरें हैं.
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया. तेहरान सहित ईरान के कई इलाकों में हमले हो रहे हैं. बदले में ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. सऊदी अरब, यूएई, कतर, इराक, कुवैत, जॉर्डन और बहरीन में धमाके हो रहे हैं.
तनाव पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया है. वर्तमान में ईरान में कई भारतीय फंसे हुए हैं, जिनके लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है. इस बीच एक भारतीय छात्रा ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की अपील की है.
ईरान में फंसी छात्रा ने भारत सरकार से की अपील वीडियो में छात्रा ने कहा, 'मैं एक भारतीय छात्र हूं और इस समय तेहरान में हूं. यहां हालात बहुत खराब और अनिश्चित हो गए हैं. हमें बिल्कुल नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है.' छात्रा ने कहा, 'हम भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के आभारी हैं कि वे हमारी सुरक्षा को लेकर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन ऐसे समय में तेजी से कार्रवाई करना बहुत जरूरी है.'
उन्होंने कहा, 'यहां लगातार हवाई हमले हो रहे हैं और स्थिति हमारे लिए और भी डरावनी होती जा रही है. हम बस यही अनुरोध करते हैं कि हमारी जल्द और साफ तौर पर निकासी की व्यवस्था की जाए. कृपया हालात और बिगड़ने का इंतजार न करें. हमारी मदद कीजिए और हमें जितनी जल्दी हो सके यहां से सुरक्षित निकाल लीजिए.'
बहरीन में कैसे हैं हालात?
वहीं बहरीन में फंसे एक भारतीय प्रोफेशनल ने आजतक से वीडियो कॉल पर बातचीत में वहां के ताजा हालात दिखाए. बातचीत के दौरान पीछे आसमान में मिसाइल गिरने के बाद उठता धुएं का गुबार भी दिखाई दिया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









