
हार्दिक पंड्या से तलाक के बाद बेरोजगार हुईं Ex वाइफ नताशा? इवेंट में डांस करने पर हुईं ट्रोल
AajTak
नताशा स्टेनकोविक एक कॉलेज फंक्शन में डांस परफॉर्म करती नजर आईं. इसके बाद से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. यूजर्स ने ये तक कह दिया कि उनके पास काम नहीं है इसलिए वो कॉलेज फंक्शन में डांस करने को मजबूर हैं.
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. नताशा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो नवी मुंबई के पिल्लई यूनिवर्सिटी में बतौर गेस्ट पहुंची हैं. यहां उन्होंने स्टेज पर आकर डांस किया. नताशा कॉलेज में डुएट डांस कॉम्पिटिशन की जज थीं. एक्ट्रेस के डांस मूव्स देखकर वहां मौजूद लोग हूटिंग करने लगे. फैंस ने नताशा के दिलकश अंदाज और डांस मूव्स की तारीफ की है. वहीं कईयों को एक्ट्रेस का यूं कॉलेज में झूमना सही नहीं लगा.
ट्रोल हुईं नताशा, फैंस का मिला सपोर्ट कॉलेज में परफॉर्म करने के लिए ट्रोल्स ने नताशा को ताना मारा. ये भी कहा कि एक्ट्रेस बेरोजगार हैं. X पर एक यूजर ने लिखा, हार्दिक से तलाक के बाद नताशा बेरोजगार हो गई हैं. इसलिए कॉलेजों में डांस कर गुजारा करने को मजबूर हैं. कुछ यूजर्स चैट जीपीटी से नताशा की एलिमनी अमांउट की जानकारी लेते दिखे. शख्स ने लिखा- तलाक के बाद क्या हाल हो गया. हालांकि नताशा के फैंस ने उनका सपोर्ट किया. उन्होंने ट्रोल्स से कहा कि वो एक्ट्रेस को बुली करना बंद करें.













