
हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव की टीम इंडिया से छुट्टी, इन 4 दिग्गज खिलाड़ियों की हुई वापसी
AajTak
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान शुक्रवार को हो गया. टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान शुक्रवार को हो गया. टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली है. ये दोनों खिलाड़ी इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे. चार मैचों की इस सीरीज में हार्दिक को एक भी मुकाबले में खेलना का मौका नहीं मिला था. वहीं, कुलदीप को सीरीज के दूसरे टेस्ट में उतारा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












