
हार्दिक पंड्या अब पहले जैसे नहीं रहे..! इस टूर्नामेंट से ऑलराउंडर निकालेंगे सेलेक्टर्स
AajTak
सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. हार्दिक पंड्या की रहस्यमय चोट से कड़ा सबक सीखने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता इस दौरान तेज गेंदबाजी आलराउंडरों पर कड़ी नजर रखेंगे.
गुरुवार से सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. हार्दिक पंड्या की रहस्यमय चोट से कड़ा सबक सीखने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता इस दौरान तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों पर कड़ी नजर रखेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी के दौरान भी फ्रेंचाइजी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों पर बड़ी धनराशि लगा सकती हैं. हार्दिक अब पहले जैसे ऑलराउंडर नहीं रहे, क्योंकि पीठ का उनका दर्द उन्हें लगातार परेशान कर रहा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












