
हाफिज सईद के आतंकी बेटे तल्हा सईद की टेरर कुंडली, जिसे बचाने के लिए UN में ढाल बन गया चीन
AajTak
भारत सरकार ने इस साल अप्रैल में यूएपीए के प्रावधानों के तहत हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद को आतंकी घोषित कर दिया था. तल्हा सईद भारत में लश्कर-ए-तैयबा के हमलों के लिए योजना बनाने से लेकर भर्ती, फंड इकट्ठा करने तक में शामिल रहा है.
चीन ने आतंकवाद को लेकर भारत और अमेरिका के प्रयासों पर एक बार फिर पानी फेर दिया है. चीन ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद को आतंकियों की सूची में डालने के भारत और अमेरिका के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है. चीन ने संयुक्त राष्ट्र में वीटो का इस्तेमाल करते हुए यह कूटनीतिक चाल चली.
तल्हा सईद पर भारत सहित पश्चिमी देशों में जिहाद के नाम पर आतंक को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं.
भारत ने अप्रैल में तलहा सईद को आतंकी घोषित किया
भारत सरकार ने इस साल अप्रैल में यूएपीए के प्रावधानों के तहत तल्हा सईद (46) को आतंकी घोषित कर दिया था.
भारत सरकार ने इस साल आठ अप्रैल को अधिसूचना जारी कर कहा था कि तल्हा सईद भारत में लश्कर-ए-तैयबा के हमलों के लिए योजना बनाने से लेकर भर्ती, फंड इकट्ठा करने तक में शामिल रहा है.
लश्कर-ए-तैयबा में आतंकियों की भर्ती में अहम भूमिका

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









