
हानिया की हत्या के बाद ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद रेड अलर्ट जारी
AajTak
Israel-Iran Conflict: हमास लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. रविवार तड़के लेबनान की तरफ से इजरायल में दर्जनों मिसाइल दागी गईं. वहीं हालात को देखते हुए अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कह दिया है.
ईरान की राजधानी तेहरान में हमास लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. रविवार को तड़के लेबनान की तरफ से इजरायल में दर्जनों मिसाइलें दागी गईं. इस दौरान लगातार सायरन की आवाजें भी सुनाई देती रहीं. इसके बाद इजरायल ने पूरे देश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि, उसका दावा है कि सभी मिसाइलों को आयरन डोन ने आसमान में ही नष्ट कर दिया है.
लेबनानी नागरिक हमादा अल हरज ने कहा, "मुझे इस्माइल हानिया की मौत के बारे में पता चला तो दुख हुआ. उनकी मृत्यु दिल दहला देने वाली थी. वो एक सम्मानित व्यक्ति थे. उनकी हत्या सबसे बड़ी गलती थी. उनकी उपस्थिति गाजा के लिए बहुत जरूरी थी. उन्होंने युद्ध का विरोध किया और गाजा में युद्ध विराम के लिए काम किया. यह मध्यस्थों के इरादों पर निर्भर करता है कि युद्ध विराम होगा कि नहीं.''
वहीं ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हानिया की हत्या से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उसके मुताबिक हमास चीफ को शॉर्ट रेंज मिसाइल फायर करके मारा गया था. इस मिसाइल में 7 किलो विस्फोटक लदा हुआ था. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में हानिया को बम धमाके से मारने का दावा किया था. बहरहाल आईआरजीसी ने इस हमले के पीछे इजरायल का सीधा हाथ बता दिया है.
इसके साथ ही अमेरिका पर भी साथ देने का आरोप लगाया है. वहीं हालात को देखते हुए अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है. इससे पहले भारत ने भी अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा था. फिलहाल मिडिल ईस्ट के हालात काफी नाज़ुक मोड़ पर हैं. किसी भी वक्त यहां जंग छिड़ सकती है. इजरायल ने भी अपने देश में रॉकेट अटैक को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.
यह भी पढ़ें: शॉर्ट रेंज मिसाइल और तेहरान के अंदर से अटैक... पहली बार ईरान का खुलासा, ऐसे मारा गया हानिया

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






