
हाथ में लाठी-डंडे, रातभर पहरेदारी... आदमखोर भेड़ियों से बचने के लिए जद्दोजहद कर रहे बहराइच के लोग
AajTak
यूपी के बहराइच में भेड़ियों का खौफ अब भी जारी है. 4 आदमखोरों को जरूर प्रशासन ने पकड़ लिया है, लेकिन अब भी 2 भेड़िये खुलेआम घूम रहे हैं. इन भेड़ियों के डर से बहराइच के 35 गांवों के लोग खौफ में जी रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रशासन ने 4 भेड़ियों को जरूर पकड़ लिया है, लेकिन अब भी 35 गांव के लोग खौफ में जी रहे हैं. अब तक 4 आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है, जबकि अभी 2 और भेड़ियों को पकड़ा जाना बाकी है. हाल ही में एक महिला, एक बच्चे और बुजुर्ग पर हुए हमले ने ग्रामीणों को और डरा दिया है.
बहराइच के गांवों में आलम यह है कि ज्यादातर परिवारों का एक न एक सदस्य रात के समय जागकर अपना समय बिता रहा है. आम दिनों में जो लोग रात 8 या 9 बजे ही सो जाते हैं, वे अब 10-11 बजे भी जागते हुए नजर आ रहे हैं. भेड़ियों के डर से गांव के लोग हमेशा अपने पास लाठी-डंडे और रस्सी रख रहे हैं. दो भेड़ियों के अब भी पकड़े ना जाने के कारण लोग अपने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खुद डट गए हैं.
50 से ज्यादा कर्मी लगा रहे जाल
प्रशासन की टीम बहराइच के कछार इलाके में भी सर्च ऑपरेशन चला रही है. हरीबक्स पुरवा गांव के इलाके में चार पिंजरे, आठ थर्मोसेंसर कैमरे लगाए गए हैं. वहीं, थर्मल ड्रोन से निगरानी की जा रही है. 18 टीमें रात-दिन गश्त कर रही हैं. फिलहाल 50 से ज्यादा कर्मी पिंजरे और जाल लगाने का काम कर रहे हैं.
ये अधिकारी कर रहे हैं टीम लीड
डॉक्टर्स की टीम ट्रेंकुलाइजर के जरिए भेड़िए को पकड़ने की कवायद में है. इस ऑपरेशन को प्रभागीय वनाधिकारी बाराबंकी आकाश दीप बघावन और प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच लीड कर रहे हैं. पूरे इलाके की कॉम्बिंग के जरिए भेड़िए के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






