
'हाथ बंधे थे, सुसाइड नोट की राइटिंग बेटे की नहीं...', कोटा स्टूडेंट की मौत पर बोले पिता
AajTak
राजस्थान के कोटा (Rajasthan Kota) में स्टूडेंट की मौत के मामले में माता-पिता ने संस्थान और हॉस्टल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की हत्या की गई है. वो सुसाइड नहीं कर सकता. छात्र के परिजन एसपी से मिलने पहुंचे और मामले की जांच की मांग की.
राजस्थान के कोटा में गुरुवार को यूपी के रामपुर जिले के छात्र का सुसाइड का मामला सामने आया था. इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बॉडी को हॉस्टल से बाहर लेकर नहीं गई. परिवार वालों का इंतजार करती रही कि वे आएंगे, उन्हें दिखाने के बाद ही बॉडी को मोर्चरी ले जाया जाएगा. जब परिवार आ गया तो बॉडी को कोटा के एमबीएस अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. स्टूडेंट के परिजनों और रिश्तेदारों ने मोर्चरी पर हंगामा किया और कोचिंग संस्थान पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि सब इनकी मिलीभगत है.
शव का पोस्टमार्टम कोटा के एमबीएस अस्पताल में करा दिया गया है, लेकिन छात्र के परिजन बॉडी उठाने से मना कर रहे हैं. उनका कहना है कि मामले की जांच की जाए और fir दर्ज की जाए, तभी हम बॉडी उठाएंगे. छात्र के परिजन एसपी सिटी से मिलने गए. पोस्टमार्टम के बाद बॉडी मोर्चरी में रखी गई थी.
यह भी पढ़ेंः कहानी कोटा की: 'जिस गर्दन पर पूजा का धागा भी हल्के हाथों से बांधती, उसपर फंदे का निशान था'
मृतक छात्र के माता-पिता का आरोप है कि उनके बच्चे की हत्या की गई है. दरवाजा तो बंद था, लेकिन पीछे की खिड़कियों के दोनों दरवाजे टूटे थे. बच्चे की मां और पिता ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से न्याय की गुहार लगाई है.
माता पिता का कहना है कि बच्चे के मुंह पर पॉलीथिन डालकर गले में रस्सी बंधी थी. पीछे से हाथ बंधे थे तो वह सुसाइड कैसे कर सकता है. उसकी हत्या की गई है और सुसाइड नोट तो कोई भी लिख सकता है. एक छात्र की मां ने कहा कि पुलिस के आने से पहले ही हॉस्टल स्टॉफ और संस्थान से कुछ लोग आए थे, उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया था.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






