
हाथी, सिंह, हनुमान, गरुड़... राजस्थानी पत्थरों की लगीं मूर्तियां, देखिए भव्य राम मंदिर के एंट्री गेट का दिव्य नजारा
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य द्वार पर हाथी, शेर, भगवान हनुमान और 'गरुड़' की मूर्तियां लगाई गई हैं ये मूर्तियां राजस्थान के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र के बलुआ पत्थर का उपयोग करके बनाई गई हैं. ये मूर्तियां बेहद आकर्षक और दर्शनीय हैं. मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार हो चुका है. मंदिर में पूर्व दिशा से एंट्री होगी. दक्षिण की दिशा से बाहर निकलेंगे. मंदिर की इमारात तीन मंजिला होगी.
राम मंदिर निर्माण में पहले चरण का काम लगभग खत्म होने जा रहा है. राम लला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी भी नजदीक है. अयोध्या से लगातार प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी की तस्वीरें आ रही हैं. राम मंदिर में एंट्री से पहले श्रद्धालुओं को हनुमान जी से अनुमति लेनी होगी. राम द्वार पर हनुमान जी का पहरा देखने को मिलेगा. गुरुवार को मंदिर के प्रवेश द्वार पर हनुमान जी, सिंह, हाथी और गणेश जी की मूर्ति लगा दी गई है. ये मूर्तियां बेहद आकर्षक और दर्शनीय हैं.
राम मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि ये मूर्तियां राजस्थानी पत्थर से तैयार की गई हैं. इन मूर्तियों को राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव के हल्के गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से तैयार किया गया है. इन मूर्तियों को मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों के दोनों ओर स्लैबों पर लगाया गया है. निचले स्लैब पर हाथी की एक-एक मूर्ति है. उसके बाद शेर की मूर्ति लगाई है. सबसे ऊपर वाले स्लैब पर भगवान हनुमान की मूर्ति एक तरफ है. जबकि 'गरुड़' की मूर्ति दूसरी तरफ है.
'32 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचेंगे मंदिर के अंदर'
ट्रस्ट ने बताया कि राम मंदिर में पूर्व की दिशा से एंट्री होगी. दक्षिण की दिशा से बाहर निकलेंगे. मंदिर की इमारत तीन मंजिला होगी. मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़ना होंगी. मंदिर को पारंपरिक नागर शैली में बनाया गया है.
मंदिर परिसर 380 फीट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा. मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फीट ऊंची होगी. इसमें कुल 392 खंभे (पिलर) और 44 द्वार होंगे. मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग तैयार हो चुका है. राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






