
हाथी ने मगरमच्छ को मार डाला, कैमरे में कैद हुई खूनी जंग
AajTak
Elephant And Crocodile Fight: ये घटना उस वक्त हुई जब अफ्रीकन हाथियों का एक झुंड ज़ाम्बेज़ी नदी (Zambezi River) के किनारे पानी पीने आया था. इस दौरान एक मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे पर हमला (Crocodile Attack) करने की कोशिश की.
अफ्रीकी देश जाम्बिया (Zambia) से एक मादा हाथी (Elephant) और मगरमच्छ (Crocodile) की लड़ाई का वीडियो (Video) सामने आया है. हथिनी अपने बच्चे को मगरमच्छ के हमले से बचाने के लिए उससे भिड़ जाती है. दो विशालकाय जीवों के बीच हुई इस लड़ाई को एक टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. तो आइए जानते हैं आखिर इस जंग का अंजाम क्या हुआ और कौन किस पर भारी पड़ा? 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई जब अफ्रीकन हाथियों का एक झुंड ज़ाम्बेज़ी नदी (Zambezi River) के किनारे पानी पीने आया था. इस दौरान एक मगरमच्छ ने हाथी के बच्चे पर हमला (Crocodile Attack) करने की कोशिश की. यह देखकर हथिनी ने मगरमच्छ पर धावा बोल दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











