
हाथी को नहलाने गए महावत को जानवर सूंड से उठाकर पानी में फेंका, हुई मौत
AajTak
केरल के कोट्टूर हाथी पुनर्वास केंद्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. हाथी को नहलाते समय 27 वर्षीय महावत पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह पानी में डूब गया. अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में स्थित कोट्टूर हाथी पुनर्वास केंद्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां नय्यर डैम के पास स्थित रिहैू केंद्र में एक हाथी ने 27 साल के महावत की जान ले ली. यह घटना गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद वन विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
पुलिस के अनुसार, मृतक महावत रोजमर्रा की तरह हाथी को नहलाने के लिए उसे जलाशय की ओर ले गया था. इसी दौरान अचानक हाथी उग्र हो गया और उसने महावत को अपनी सूंड से जोरदार धक्का दे दिया. धक्के के कारण महावत पानी में गिर गया और पानी में डूबने से महावत की हालत गंभीर हो गई.
घटना के तुरंत बाद अन्य कर्मचारियों ने महावत को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ वर्षों से कोट्टूर हाथी पुनर्वास केंद्र में महावत के तौर पर कार्यरत था और उसे हाथियों को संभालने का अच्छा अनुभव भी था.
हादसे के बाद पुनर्वास केंद्र में मौजूद अन्य कर्मचारियों में डर का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











