
'हाथी और ड्रैगन की दोस्ती निर्णायक...' PM मोदी के साथ मीटिंग में जिनपिंग का ट्रंप को सीधा मैसेज
AajTak
चीन के तिआनजिन में एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक घंटे लंबी बैठक हुई. सात साल बाद चीन पहुंचे मोदी ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. शी जिनपिंग ने कहा कि भारत-चीन रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से संभालना होगा और ड्रैगन-हाथी का साथ आना बेहद जरूरी है.
चीन के तिआनजिन शहर में चल रहे एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. सात साल बाद चीन पहुंचे पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक घंटे लंबी द्विपक्षीय वार्ता की. इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बीच मीटिंग में शी जिनपिंग ने कहा, "दोस्त बनना, अच्छे पड़ोसी बनना और ड्रैगन (चीन) और हाथी (भारत) का एक साथ आना बहुत जरूरी है..."
लगभग एक घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय रिश्तों में हालिया प्रगति पर जोर दिया. पीएम ने मीटिंग के दौरान सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुआ समझौता, कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली और दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स शुरू होने का जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा, "दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित हमारे सहयोग से जुड़े हैं. यह पूरी मानवता के कल्याण का भी मार्ग प्रशस्त करेगा." उन्होंने कहा, "हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं."
यह भी पढ़ें: 'आपसी विश्वास और सम्मान के आधार पर संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध...', जिनपिंग से मुलाकात में बोले PM मोदी
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा, "आपसे दोबारा मिलकर बहुत खुशी हुई. मैं आपको चीन में एससीओ समिट के लिए स्वागत करता हूं. पिछले साल हमारी कज़ान में सफल मुलाकात हुई थी." शी जिनपिंग ने इस मुलाकात को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि दुनिया इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है. चीन और भारत न सिर्फ दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं हैं, बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भी हैं और ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं.
भारत-चीन कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ
चीनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि इस साल भारत-चीन कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है. ऐसे में दोनों देशों को आपसी रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों को अपने ऐतिहासिक दायित्वों को निभाते हुए मल्टीलैटरलिज़्म, मल्टीपोलर वर्ल्ड और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अधिक लोकतंत्र को बढ़ावा देना चाहिए. साथ ही एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










