
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मॉडल को एक रात के मिलते थे 3 लाख रुपये तक
AajTak
अंधेरी वेस्ट के पॉश इलाके से एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. मौके से पुलिस ने तीन मॉडल का रेस्क्यू किया है. बताया जा रहा है कि इन मॉडल्स को एक रात के 2 से 3 लाख रुपये मिलते थे. साथ ही पुलिस ने दो बुजुर्ग महिलाओं समेत तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है.
मुंबई के अंधेरी वेस्ट के एक पॉश इलाके में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में पुलिस ने दो वरिष्ठ महिलाओं सहित तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है. साथ ही तीन मॉडल को भी पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया गया.
पुलिस ने बताया कि मॉडल को एक रात के लिए 2 से 3 लाख रुपये मिलते थे. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. अब पुलिस इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. माना जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
हाई प्रोफाइल तरीके से चलता था सेक्स रैकेट
बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट को बड़े ही हाई प्रोफाइल तरीके से चलता था. अंबोली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी महिलाओं में से दो आरोपी महिलाएं बुजुर्ग हैं, जिनकी उम्र 65 साल है. ये बॉलीवुड के बड़ी बड़ी पार्टियों में शामिल होती हैं. पार्टी के दौरान ये महिला उन मॉडल और टीवी कलाकार से संपर्क करती हैं, जिन्हें पैसों की जरूरत होती है.
पुलिस ने भंड़ाफोड़ करने के लिए बिछाया जाल
शुरुआत में पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों महिला आरोपी में से एक ने ज्योतिषी होने का दावा करती है. वह कथित तौर पर देह व्यापार में शामिल है. इस सूचना पर मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 5 अप्रैल की रात सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए जाल बिछाया. फिर अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 405 पर छापेमारी की.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








