
हाई प्रोफाइल लोगों के साथ रहना, लग्जरी गाड़ियों की चोरी... बिहार के रहने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने चोरी की लग्जरी गाड़ियों को खरीदने और बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इससे पहले आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया था. मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से चोरी किए गए फॉर्च्यूनर और हुंडई कार समेत नौ एसयूवी जब्त की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.
दिल्ली पुलिस ने चोरी की लग्जरी गाड़ियों (SUV) को बेचने के आरोप में 37 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पाटलिपुत्र की रहने वाली लवली सिंह के रूप में हुई है. पिछले साल उसके पति गोविंद को भी चोरी की मारुति ब्रेज़ा के साथ गिरफ्तार किया गया था.
डीसीपी ने कहा, पूछताछ करने पर गोविंद ने खुलासा किया था कि उसकी पत्नी लवली को दिल्ली से चोरी की कई लग्जरी गाड़ियां मिली थीं और उसने उन्हें बिहार और झारखंड में दूसरों को बेच दिया था. इसके बाद लवली सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई. मगर, वह अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा देती रही. साथ ही पुलिस ले बचने के लिए हाई प्रोफाइल सोसाइटी में रहता थी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली से चोरी हुई नड्डा की पत्नी की फॉर्च्यूनर वाराणसी में मिली, नागालैंड भेजने की थी तैयारी
'3 अप्रैल को पाटलिपुत्र इलाके से किया गिरफ्तार'
डीसीपी ने कहा, 20 दिसंबर 2023 को कोर्ट ने उसे फरार अपराधी घोषित कर दिया गया था. इसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और 3 अप्रैल को लवली को पाटलिपुत्र इलाके से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया. पूछताछ के दौरान लवली ने पुलिस को बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक बीमा कंपनी में नौकरी की.
'फॉर्च्यूनर और हुंडई कार समेत नौ एसयूवी जब्त'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






