
हर हर महादेव के जयघोष के साथ समाप्त हुई कांवड़ यात्रा, 15 दिनों में 4.5 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार
AajTak
हरिद्वार में 15 दिनों की कांवड़ यात्रा बुधवार को समाप्त हुई. सावन शिवरात्रि पर 4.5 करोड़ श्रद्धालु गंगाजल लेने पहुंचे. पूरा शहर 'हर हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने कनखल के दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया. यात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई.
उत्तराखंड के हरिद्वार में सावन माह की कांवड़ यात्रा बुधवार को समाप्त हो गई. इस दौरान पूरे शहर में हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष गूंजते रहे. लाखों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे और पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया.
कांवड़ यात्रा का समापन सावन शिवरात्रि के अवसर पर हुआ. इसके साथ ही श्रद्धालु जल लेकर अपने-अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों की ओर रवाना हो गए. मेले नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस बार करीब 4.5 करोड़ श्रद्धालु 15 दिनों में हरिद्वार पहुंचे. सभी ने गंगा से जल भरकर भोलेनाथ को अर्पित करने की तैयारी की.
हर हर महादेव के नारों के बीच संपन्न हुई हरिद्वार कांवड़ यात्रा
हरिद्वार की सड़कों, घाटों और मंदिरों पर भगवा कपड़ों में डूबे श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी. डाक कांवड़िए भी विशेष ऊर्जा के साथ मंदिरों की ओर दौड़ते नजर आए.
कनखल क्षेत्र में स्थित दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर परिसर में भी भारी भीड़ उमड़ी. मान्यता है कि यह स्थान भगवान शिव के ससुराल का प्रतीक है, इसलिए यहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
4.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने हरिद्वार में किया गंगाजल संग्रह

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










