
हर डिलीवरी पर 10 हजार, इन शातिर महिलाओं ने दिल्ली में दो सालों में बेच डाले 200 पिस्टल
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो शहर में हथियार सप्लाई करने का काम करती थीं. ये दोनों महिलाएं दो सालों में 200 से ज्यादा पिस्टल बदमाशों को बेच चुकी हैं. दोनों आरोपी महिलाएं मध्य प्रदेश के खरगोन से हथियार लाती थीं और अपने हैंडलर के आदेश पर इसे बदमाशों तक पहुंचाती थीं, इसके एवज में उन्हें हर डिलीवरी पर 10 हजार रुपये मिलते थे.
दिल्ली में अंतरराज्यीय हथियार तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने अच्छी क्वालिटी के 10 पिस्टल के साथ दो महिला तस्करों चंचल और विकांशा को गिरफ्तार किया है. बरामद हथियार मध्य प्रदेश के खरगोन में हथियार निर्माण से जुड़े लोगों से खरीदा गया था और इसे दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जाना था.
स्पेशल सेल की एक टीम ने दो महिला हथियार तस्करों चंचल (उम्र- 32 वर्ष) और विकांशा (उम्र- 23 वर्ष) को पकड़ा है. दोनों यूपी के बुलंदशहर की रहने वाली हैं. गिरफ्तार दोनों महिलाओं के पास से 10 पिस्टल यानी (5 पिस्टल .32 बोर और 5 सिंगल शॉट पिस्टल) बरामद की गई हैं.
सूरजकुंड रोड से पकड़ी गईं दोनों महिलाएं
दरअसल 1 अक्टूबर, 2023 को स्पेशल सेल को विशेष जानकारी मिली थी कि सिंडिकेट की दो महिला सदस्य चंचल और विकांशा ने खरगोन, एमपी से पिस्टल की एक खेप खरीदी थी. यह भी बताया गया था कि वो ये हथियार देने के लिए 1 अक्टूबर, 2023 को रात 9 बजे से 10 बजे के बीच दिल्ली में सूरजकुंड रोड के चौराहे पर अपने एक संपर्क के आदमी से मिलने जा रही थी.
इसके बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयारी की गई और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उस स्थान पर जाल बिछाया गया. रात करीब 09:40 बजे चंचल और विकांशा को एमबी रोड-सूरजकुंड रोड के चौराहे के पास हाथों में बैग ले जाते हुए देखा गया.
पुलिस टीम की महिला सदस्यों ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 10 अच्छी क्वालिटी की बंदूक (32 बोर की 05 पिस्तौल और .315 बोर की 05 सिंगल-शॉट पिस्तौल) बरामद की गईं. इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










