
'हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करवाती है बीजेपी', बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन पर भड़की AAP
AajTak
AAP के सीनियर लीडर अनुराग ढांडा ने कहा,
बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उठाए गए सवालों के बाद आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सीनियर लीडर अनुराग ढांडा ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा कि एक बार फिर यह पूरी तरह साफ हो गया है कि बीजेपी हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करवाती है और चुनाव आयोग उसकी मदद करता है.
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का यह तरीका नया नहीं है. हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली हर चुनाव से पहले एक पैटर्न के तहत वोटर लिस्ट में बड़े स्तर पर छेड़छाड़ की गई है. कहीं लाखों नाम काटे गए, कहीं फर्जी नाम जोड़े गए और कहीं जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को बिगाड़ने के लिए जानबूझकर फेरबदल किया गया.
'सवालों के घेरे में चुनावी ढांचा...'
अनुराग ढांडा ने कहा कि अब वही साजिश बिहार में दोहराई जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने आज जिस मुद्दे पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है, वही मुद्दा आम आदमी पार्टी और जनता लगातार उठाते आ रहे हैं, लेकिन न तो चुनाव आयोग और न ही केंद्र की मोदी सरकार ने अब तक कोई साफ जवाब दिया है.
अनुराग ढांडा ने कहा, "चुनाव आयोग जैसी संस्था पर अब पूरे देश में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. यह वही संस्था है, जिस पर जनता को निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी सौंपती है, लेकिन अब यह संस्था एकतरफा तरीके से काम करती दिखाई दे रही है, खासकर चुनावों से बिल्कुल पहले जब गोपनीय तरीके से वोटर लिस्ट में फेरबदल किया जाता है, तो यह पूरा चुनावी ढांचा ही सवालों के घेरे में आ जाता है."
यह भी पढ़ें: 'आधार, वोटर-ID, राशन कार्ड को भी प्रूफ मानें', SC का सुझाव, जानें- बिहार वोटर वेरिफिकेशन को मंजूरी देते हुए क्या-क्या कहा?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










