
हर अस्पताल में मुफ्त इलाज, नो इनकम कैप... जानें 'संजीवनी स्कीम' की खास बातें, जिसका केजरीवाल ने किया ऐलान
AajTak
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने बुधवार को एक और बड़ा ऐलान किया. अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लॉन्च कर दी है. इसके तहत राजधानी के 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज निशुल्क होगा.
दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने बुधवार को एक और बड़ा ऐलान किया. अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लॉन्च कर दी है. इसके तहत राजधानी के 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का इलाज निशुल्क होगा.केजरीवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए खुशखबरी है. दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ्त होगा. ये केजरीवाल की गारंटी है. अब आइए जानते हैं इस योजना की खास बातें...
जानें इस योजना की खास बातें...
इस योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. साथ ही सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में यह सुविधा मिलेगी. इस योजना में कोई आय सीमा नहीं है. केजरीवाल ने कहा कि दो से तीन दिन में आप कार्यकर्ता आपके दरवाजे तक पहुंचेंगे. केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में आप कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पंजीकरण शुरू किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में तुम्हारा दूल्हा कौन? केजरीवाल के सवाल का बीजेपी के पास कोई जवाब है क्या? | Opinion
महिलाओं के लिए किया था ये ऐलान
मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे. बता दें कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर केजरीवाल लगातार सक्रिय हैं. उम्मीदवारों का ऐलान भी आम आदमी पार्टी ने कर दिया है. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. सभी सीटों पर प्रत्याशियों के ऐलान के बाद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी तो गायब है, उसके पास न तो सीएम फेस है और न ही टीम है. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति और एक ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ. उनसे पूछो पांच साल क्या किया तो वो जवाब देते हैं- केजरीवाल को खूब गाली दी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






