
हरीश रावत एक साथ 2 नाव पर एक सवार, न पंजाब ऑल इज वेल, न उत्तराखंड में चुनावी रफ्तार
AajTak
कांग्रेस महासचिव हरीश रावत पंजाब के पार्टी प्रभारी के साथ-साथ उत्तराखंड के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं. ऐसे में रावत का एक पैर चंडीगढ़ तो दूसरा पैर देहरादून में रहता है. वो न तो पंजाब को पूरा टाइम दे पा रहे हैं और न ही उत्तराखंड चुनाव पर ध्यान लगा पा रहे हैं.
पंजाब और उत्तराखंड में अगले साल शुरू में ही एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस महासचिव हरीश रावत पंजाब के पार्टी प्रभारी के साथ-साथ उत्तराखंड के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं. ऐसे में रावत का एक पैर चंडीगढ़ तो दूसरा पैर देहरादून में रहता है. पंजाब की राजनीति में हलचल की वजह से वो न तो पंजाब को पूरा टाइम दे पा रहे हैं और न ही उत्तराखंड चुनाव पर ध्यान लगा पा रहे हैं. रावत के एक साथ दो नावों पर सवार होने के चलते कांग्रेस को कहीं सियासी खामियाजा भुगतना न पड़ जाए?
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











