
हरियाणा से गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, टोल मांगने पर कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
AajTak
सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर भिगान टोल प्लाजा पर देर रात चार गाड़ियों में आए युवकों ने टोल मांगने पर कर्मचारियों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने गाली गलौच के बाद लाठी डंडों से मारपीट की, जिसमें दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सीसीटीवी में कैद है, पुलिस जांच कर रही है.
हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर देर रात गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार एसयूवी गाड़ियों में सवार युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे.
टोल कर्मचारियों ने जब उनसे टोल शुल्क मांगा तो युवक भड़क गए. इसके बाद उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी और देखते ही देखते टोल कर्मचारियों पर हमला कर दिया. आरोपियों ने लाठी डंडों से कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए.
टोल प्लाजा से गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
टोल प्लाजा मैनेजर आनंद ने बताया कि देर रात एक गाड़ी टोल पर पहुंची थी. जब कर्मचारी ने टोल शुल्क की मांग की तो लाइन में खड़ी तीन अन्य गाड़ियों से भी 10 से 12 युवक उतर आए. उन्होंने जबरदस्ती बैरियर हटाकर गाड़ी निकालने की कोशिश की. कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की.
घायल टोल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायल कर्मचारियों का इलाज सोनीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. टोल मैनेजर ने मुरथल थाना पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दी है. पीड़ित कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना के सबूत सीसीटीवी में मौजूद हैं. अब सवाल यह है कि आरोपी खुलेआम कानून तोड़ते दिख रहे हैं, फिर भी पुलिस कब तक उन्हें गिरफ्तार कर पाएगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










