
हरियाणा विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 उम्मीदवारों के नाम
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 कैंडिडेट की तीसरी लिस्ट
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हर दल जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने भी 11 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है.
इस लिस्ट के मुताबिक सतीश यादव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया है. वे आज ही आज ही भाजपा से AAP में शामिल हुए हैं. इसके अलावा फिल्म अभिनेता राजकुमार राव के बहनोई सुनील राव को अटेली विधानसभा से टिकट दिया है. वे भी भाजपा छोड़कर AAP में आज ही शामिल हुए हैं.
AAP ने अब तक घोषित किए 40 उम्मीदवार
बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक 40 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. पार्टी ने बीते दिन सोमवार को पहली सूची जारी की थी. जिसमें 20 नाम थे. इसके अलावा 9 लोगों को दूसरी लिस्ट में टिकट दिया है. वहीं इस तीसरी लिस्ट के जरिए आम आदमी पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
12 सितंबर तक करना है नामांकन
हरियाणा में चुनाव नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. इससे पहले हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन पर बातचीत चल रही थी. हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन सकी. इस बीच, सोमवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










