
हरियाणा में पॉकेट साइज अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग परीक्षण, UP, राजस्थान और पंजाब के रैकेट सक्रिय
AajTak
हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं. 2023 की पहली छमाही में सेक्स रेश्यो बिगड़ने का डेटा सामने आया है. राज्य में 2022 के मुकाबले लिंगानुपात 11 अंक गिर गया है और 917 से 906 तक पहुंच गया है. कहा जा रहा है कि राज्य में अंतरराज्यीय अवैध अल्ट्रासाउंड रैकेट संचालित हो रहा है, जो सरकारी प्रयास में सबसे बड़ा ग्रहण साबित हो रहा है. धड़ल्ले से पॉकेट साइज अल्ट्रासाउंड मशीनों का उपयोग किया जा रहा है.
हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार को लेकर तमाम प्रयास सफल नहीं पा रहे हैं. राज्य के आठ जिलों में सेक्स रेश्यो घटने से सरकारी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. इस साल की पहली छमाही में बेटियों का लिंगानुपात घट गया है. साल 2022 में प्रति एक हजार लड़कों पर 917 लड़कियां जन्म ले रही थीं. अब ये रेश्यो और घट गया है. 2023 के पहले छमाही में सेक्स रेश्यो 906 हो गया है.
पिछले 6 महीने में हरियाणा के जिन आठ जिलों में सेक्स रेश्यो घटा है, उनमें सात जिले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा हैं. यहां लिंगानुपात 900 से भी नीचे चला गया है. राज्य में संयुक्त लिंगानुपात 2022 में 917 से घटकर जून 2023 में 906 हो गया है. हरियाणा के 12 जिलों में एसआरबी डेटा का निगेटिव ट्रेंड देखने को मिला है. इनमें गुरुग्राम, रोहतक, चरखी दादरी, नूंह, पलवल, सोनीपत, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और कैथल का नाम शामिल है. दिलचस्प बात यह है कि पंचकुला, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, जिंद, यमुनानगर, पानीपत, कुरूक्षेत्र, रेवाड़ी, अंबाला और झज्जर समेत 10 अन्य जिलों में एसआरबी डेटा लिंगानुपात में सुधार बता रहा है.
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि चीजें कहां गलत हुईं और लिंगानुपात में सुधार के लिए सरकारी प्रयास सफल क्यों नहीं हो रहे हैं? आजतक ने सच जानना चाहा तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. पता चला कि राज्य में नर्सों और अंतरराज्यीय एंबुलेंस ऑपरेटर्स की मिलीभगत चल रही है. MTP किट की तस्करी की जा रही है और अवैध लिंग निर्धारण परीक्षण किया जा रहा है.
कैमरे पर सच बताने से बच रहे अफसर?
हालांकि, इन सारे फैक्ट पर बात करने के लिए स्वास्थ्य, महिला और बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैमरे पर आने से बच रहे हैं. लेकिन, पुष्टि जरूरत की है और कहा- अवैध गतिविधियों में शामिल अंतरराज्यीय रैकेट की वजह से लिंग निर्धारण को रोकने के प्रयास प्रभावित हो रहे हैं.
शादी की या लिव-इन में रहे तो महंगा पड़ेगा... जान लीजिए हरियाणा में कुंवारों के लिए पेंशन की शर्तें!

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






