
हरियाणा में कुमारी सैलजा के सीएम पद की दावेदारी से BJP को कितना फायदा? । Opinion
AajTak
कुमारी सैलजा 12 सितंबर से हरियाणा में पार्टी के प्रचार से दूर थीं. हालांकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें मना लिया है. 26 सितंबर से सैलजा कांग्रेस का प्रचार करने लगेंगी. पर सैलजा पूरी शिद्दत के साथ सीएम पद की दावेदारी की बात कर रही हैं.
हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच आमने-सामने की टक्कर चल रही है. जाट और दलित वोटर्स के भरोसे कांग्रेस बढ़त बनाती दिख रही थी पर दलित नेता कुमारी सैलजा की नाराजगी पार्टी पर भारी पड़ती दिख रही है. कुमारी सैलजा 12 सितंबर से हरियाणा में पार्टी के प्रचार से दूर थीं. हालांकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें मना लिया है. 26 सितंबर से सैलजा कांग्रेस का प्रचार करने लगेंगी. रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट करके यह जानकारी दी है. पर इस बीच जिस तरह सैलजा खुद को सी एम पद का दावेदार बताने लगी हैं उससे क्या कांग्रेस को खतरा नहीं हो सकता है? 23 सितंबर को आज तक पंचायत में उन्होंने सीएम पद की दावेदारी से इनकार नहीं किया और फिर इंडियन एक्सप्रेस से भी बातचीत में भी उन्होंने अपने आपको सीएम पद का दावेदार बताया है. मतलब साफ है कि वो सीएम पद के लिए पार्टी नेतृत्व से आश्वस्त हो जाना चाहती हैं.
1-क्या सैलजा के समर्थन में राहुल गांधी भी हैं
अब जब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मुलाकात के बाद कुमारी सैलजा ने साफ कर दिया है कि वो 26 सितंबर को नरवाना से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी. इस खबर के सामने आने के बाद यह भी खबर आई है कि राहुल गांधी भी हरियाणा चुनाव में प्रचार उतरने का दिन तय कर दिया है. जिस दिन कुमारी सैलजा चुनाव प्रचार के लिए उतरेंगी, उसी दिन यानी 26 सितंबर को राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार करने हरियाणा के मैदान में होंगे. कांग्रेस पार्टी को नजदीक से जानने वालों को पता है कि राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा के बजाय हमेशा से कुमारी सैलजा को तरजीह देते रहे हैं. बीच में ऐसी भी खबरें आईं थीं कि सैलजा को सीएम पद का उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस गेम कर सकती है.
इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि सैलजा को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस उत्तर भारत में बीजेपी से लीड लेते हुए दिख सकती थी. पर हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा की मजबूत उपस्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता. कांग्रेस नेतृत्व किसी भी कीमत पर हुड्डा को नाराज कर हरियाणा में सफल होने का सपना नहीं पाल सकती है. शायद यही कारण था कि सैलजा की सीएम पद की उम्मीदवारी मुल्तवी हो गई. पर सैलजा के प्रति जो अपमानित करने वाले शब्द बोले गए और उनके खासमखास दो समर्थकों के टिकट जो जानबूझकर काटे गए उसे वो बर्दाश्त नहीं कर सकीं. आज करीब 12 दिनों से यही कारण है कि वो प्रचार से गायब हैं. हो सकता है कि राहुल गांधी को भी यह सब बुरा लगा हो.
अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी 26 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे. लेकिन सबसे खास बात, उन्होंने पहली चुनावी रैली असंध से उम्मीदवार शमशेर सिंह के लिए करना तय किया है. शमशेर सिंह को कुमारी सैलजा का करीबी माना जाता है. हुड्डा खेमे के लिए भी राहुल गांधी उसी दिन करेंगे प्रचार करेंगे. दोनों गुटों को साधे रखने में कांग्रेस को मदद मिलेगी. हुड्डा और सैलजा खेमे के बीच हरियाणा चुनाव में काफी तगड़ी लड़ाई है और कांग्रेस नहीं चाहती कि इनकी लड़ाई में पार्टी को कोई नुकसान हो जाए.
2-क्या यह कांग्रेस का पोलिटिकल गेम है

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



