
हरियाणा: बाल कटवाने को लेकर डांटे जाने पर दो छात्रों ने हिसार में स्कूल डायरेक्टर को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
हरियाणा के हिसार में दो छात्रों ने स्कूल के डायरेक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी. अनुशासन के लिए डांटने पर छात्र नाराज थे. घटना के बाद आरोपी छात्र फरार हो गए हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मृतक के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है.
हरियाणा के हिसार में एक प्राइवेट स्कूल में गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. स्कूल के डायरेक्टर जगबीर सिंह पन्नू की दो छात्रों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना स्कूल परिसर के अंदर हुई और हमले के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गए.
बाल कटवाने को लेकर डांटे जाने पर नाराज
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी छात्रों को स्कूल डायरेक्टर द्वारा अनुशासनहीनता को लेकर डांटा गया था. आरोप है कि बाल नहीं कटवाने और कपड़े अस्त-व्यस्त पहनने जैसी बातों पर पन्नू ने उन्हें टोका था, जिससे दोनों छात्र गुस्से में आ गए और गुरुवार को स्कूल में ही उन्हें चाकू से गोद डाला.
घायल अवस्था में 55 साल के जगबीर सिंह पन्नू को तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि दोनों आरोपी छात्र कक्षा 11वीं और 12वीं के हैं और उसी स्कूल में पढ़ते हैं जहां यह वारदात हुई.
छात्रों को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई टीम
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप ने बताया कि आरोपी छात्रों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अन्य छात्रों और स्टाफ से पूछताछ जारी है. स्कूल परिसर में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










