
हरियाणा: पेपर लीक मामले में CM सैनी का एक्शन, 4 DSP समेत 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड
AajTak
हरियाणा बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गंभीरता से लिया है और सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
हरियाणा बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के मामले को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गंभीरता से लिया है और सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. इसके अलावा चार डीएसपी समेत 25 पुलिस अधिकारी भी सस्पेंड किए गए हैं.
पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है. सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और निजी स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है.'
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 'हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है. 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले की जांच चल रही है.'
'25 पुलिस अधिकारी दोषी पाए गए' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हमने 25 पुलिस अधिकारियों को दोषी पाया है. सभी 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं, जिनमें 4 डीएसपी और 3 एसएचओ शामिल हैं. इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में हुई है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि हमारी सरकार इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.
अब तक किन पर हुई कार्रवाई
5 निरीक्षक ( 4 सरकारी, एक निजी) के खिलाफ FIR के आदेश. सभी 4 सरकारी निरीक्षक को निलंबित किया गया. 2 केंद्र पर्यवेक्षक को भी किया गया निलंबित. 4 बाहरी लोग और 8 विधार्थियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई. मामले में शुरुआती जांच में दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी किए गए निलंबित. 4 DSP, 3 SHO, 1 चौकी इंचार्ज समेत कुल 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







