
हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, लाडवा सीट से लड़ेंगे सीएम सैनी
AajTak
बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 67 नामों का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है.
बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 67 नामों का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है. अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से टिकट मिला है. इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें जेजेपी के तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया गया है. देवेंद्र बबली को टोहाना,रामकुमार गौतम को सफीदों और उकलाना से अनूप धानक को टिकट मिला है.
जानें इस लिस्ट की खास बातें लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से चुनाव लड़ चुके अरविंद शर्मा को गोहाना से उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से नहीं बल्कि लाडवा से चुनाव लड़ेंगे जो कुरुक्षेत्र लोकसभा में आती है. वहीं, भाजपा ने करनाल से जगमोहन आनंद को प्रत्याशी बनाया है. उधर, बवानीखेड़ा से मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री रहे बिशम्बर वाल्मीकि का टिकट कट गया है.तोशाम से श्रुति चौधरी को टिकट मिला है.अटेली से आरती राव को टिकट मिला है जो राव इंद्रजीत की बेटी हैं.
बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा. हरियाणा के सभी 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद आएंगे. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है. पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था. चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई. भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 31 और निर्दलीय/अन्य के पास 19 सीटें हैं. पहले चुनाव 1 अक्टूबर को होना था और 4 अक्टूबर को नतीजे आने थे. लेकिन त्योहारों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने तारीख बदल दी.
2014 में पहली बार बनी बीजेपी की सरकार हरियाणा विधानसभा के लिए 2014 में हुए चुनावों में पहली बार बीजेपी को जीत मिली. बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई. तब आईएनएलडी 19 सीटें जीतकर दूसरे और कांग्रेस 15 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही थी. 2019 में फिर से हरियाणा चुनाव में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी और बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. कांग्रेस का कारवां 31 सीटों पर रुक गया और नई-नवेली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 10 सीटों पर जीत मिली. चौटाला परिवार की पार्टी आईएनएलडी एक सीट ही जीत सकी थी.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







