
हरियाणा: खट्टर सरकार के बजट में किसानों के लिए 3000 करोड़, दो फिल्म सिटी बनाने का भी ऐलान
AajTak
हरियाणा में साल 2021-22 के लिए कुल 1.55 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. राज्य सरकार ने प्रदेश में दो फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है, गुरुग्राम और पिंजौर में फिल्म सिटी बनाई जाएगी.
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश किया. साल 2021-22 के लिए कुल 1.55 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. राज्य सरकार ने प्रदेश में दो फिल्म सिटी बनाने का ऐलान किया है, गुरुग्राम और पिंजौर में फिल्म सिटी बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ही शुक्रवार को सदन में बजट पेश किया. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल से इस बार का बजट 13 फीसदी बढ़ाया गया है. मनोहर खट्टर ने बजट भाषण में कहा कि कोरोना काल के कारण हर किसी ने चुनौतियों का सामना किया है. यही कारण है कि इस बार बजट में मुख्य रूप से कृषि और हेल्थ सेक्टर पर फोकस किया जा रहा है. LIVE : मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar विधानसभा में #HaryanaBudget2021 पेश करते हुए.. https://t.co/I1vWeDjNtN
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









