
हरियाणाः कैंडिडेट लिस्ट के बाद बीजेपी में बगावत! अब तक इन 20 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
AajTak
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. लेकिन यह लिस्ट जारी होने के बाद से बीजेपी को अपने नेताओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा रहा है. कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. लेकिन यह लिस्ट जारी होने के बाद से बीजेपी को अपने नेताओं की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा रहा है. कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा समेत कई नेताओं ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. देखें अबतक किन नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ...
लक्ष्मण नापा: रतिया के विधायक ने टिकट नहीं मिलने के कारण बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. रतिया से पूर्व सिरसा सांसद सुनीता डुग्गल को मैदान में उतारा गया है. करण देव कंबोज: हरियाणा बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ने इंद्री विधानसभा सीट के लिए टिकट न मिलने के कारण सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया. विकास उर्फ बल्ले: दादरी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. अमित जैन: बीजेपी युवा राज्य कार्यकारिणी सदस्य और सोनीपत विधानसभा चुनाव के प्रभारी ने इस्तीफा दिया. शमशेर गिल: उकलाना सीट के लिए बीजेपी नेता ने इस्तीफा भेजा, जबकि पार्टी ने पूर्व मंत्री अनूप धनक को इस सीट के लिए चुना. सुखविंदर मंडी: हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दर्शन गिरी महाराज: हिसार से बीजेपी नेता ने भी इस्तीफा दे दिया. सीमा गैबिपुर: वरिष्ठ बीजेपी नेता ने सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे दिया. आदित्य चौटाला: एचएसएएम बोर्ड के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. चौटाला ने 2014 में बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ा था. आशु शेरा: पानीपत में बीजेपी महिला विंग की जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया. टिकट कटने पर जताई नाराजगी.़ सविता जिंदल: बीजेपी से इस्तीफा देकर हिसार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की. तरुण जैन: हिसार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. नवीन गोयल: गुड़गांव में बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. डॉ. सतीश खोला: रेवाड़ी से टिकट की मांग की थी. पार्टी से दिया इस्तीफा.
इंदु वैलेचा: बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और पूर्व काउंसलर संजीव वैलेचा की पत्नी इंदु वैलेचा ने भी पार्टी छोड़ी, उनके पति ने भी बीजेपी छोड़ दी. बचन सिंह आर्य: पू्र्व मंत्री ने बीजेपी छोड़ दी. रणजीत चौटाला: मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. बिशंबर वाल्मीकि: पूर्व मंत्री ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया. पंडित जीएल शर्मा: बीजेपी से इस्तीफा देकर दुष्यंत चौटाला के आवास पर गए. राज्य उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है - संभावना है कि वे 8 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे. प्रशांत सनी यादव: लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. रेवाड़ी से टिकट की मांग की थी, लेकिन टिकट न मिलने पर इस्तीफा दे दिया. स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना है.
क्या बोले रणजीत चौटाला ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत चौटाला (79) पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल के बेटे हैं. टिकट कटने के बाद उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों से मिलने के बाद उन्होंने ये फैसला किया है कि अब वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे. वहीं, नापा ने टिकट न मिलने के बाद पार्टी छोड़ दी, जबकि पूर्व मंत्री करण देव कंबोज ने भी टिकट की अनदेखी होने के बाद राज्य बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया.
यह भी पढ़ें: हरियाणाः जुलाना सीट पर क्यों है विनेश फोगाट की नजर? राजनीति में एंट्री की अटकलें तेज
बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी थी. इसमें 67 नामों का ऐलान किया गया था. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है. अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से टिकट मिला है. राज्य में 5 अक्तूबर को एक ही चरण में वोटिंग होनी है और नतीजे 8 अक्तूबर को आएंगे.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








