
हरिद्वार धर्म संसद के वीडियो देख पाक में जिन्ना को क्यों कहा जा रहा है 'थैंक्यू'!
AajTak
पाकिस्तान के सभी प्रमुख न्यूज वेबसाइटों ने हरिद्वार धर्म संसद में हिंदुत्व को लेकर छिड़े विवाद को प्रमुखता दी है. तुर्की की सरकारी मीडिया ने भी धर्म संसद को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. दुनिया भर में धर्म संसद में दिए गए नफरत भरे बयानों की आलोचना हो रही है.
उत्तराखंड के हरिद्वार में 17 से 19 दिसंबर को आयोजित धर्म संसद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी की अध्यक्षता में आयोजित इस धर्म संसद में साधु-संतों ने हिंदुत्व को लेकर विवादित और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हुए कई भाषण दिए जिसकी देश में तो आलोचना हो ही रही है, विदेशी मीडिया में भी खूब चर्चा हो रही है. पाकिस्तान के सभी प्रमुख न्यूज वेबसाइटों ने इस खबर को प्रमुखता दी है.
पाकिस्तान के प्रमुख न्यूज चैनल 'जियो न्यूज' ने धर्म संसद को 'हेट स्पीच कॉन्क्लेव' करार दिया है. जियो न्यूज ने इस खबर को शीर्षक दिया है, 'हेट स्पीच कॉन्क्लेव': भारत के हिंदुत्ववादी नेताओं ने मंच से मुस्लिम नरसंहार का आह्वान किया.' जियो टीवी ने लिखा है कि तीन दिवसीय हेट स्पीच कॉन्क्लेव में कई ऐसे भाषण दिए गए जिनमें धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया. इस धर्म संसद में हिंदू समूहों से ये भी अपील की गई कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ हथियार उठा लें.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









