
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर भयानक हादसा, कई गाड़ियां आपस में टकराईं, एक महिला की मौत
AajTak
उत्तराखंड में हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद भीषण आग लग गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. आग पर काबू पा लिया गया है.
उत्तराखंड में हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. इसमें मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, इस हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई थी. हादसे में कई लोगों को चोट आई है. वहीं ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. सड़क पर लंबा जाम था, जिससे वहां यातायात ठप हो गया था. वाहनों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था.
हादसे पर एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह ने कहा, 'रात 9:30-9:45 बजे मोतीचूर फ्लाईओवर पर ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर लाइट नहीं होने के कारण पीछे से आ रही बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दी. जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई जिसकी चपेट में बस उसके पीछे कई वाहन आ गए.'
एसपी सिटी ने आगे बताया कि इसके बाद पीछे से आ रही वेगनआर कार और एक एसयूवी भी बस से टकरा गईं. प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है की वेगनआर में लगे सीएनजी सिलेंडर के कारण आग लग गई.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









