
'हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगे रोक', विहिप नेता साध्वी प्राची की सरकार से मांग
AajTak
विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नेता साध्वी प्राची ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि पवित्र स्थानों पर जिहादी गतिविधियां बढ़ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ तत्व धार्मिक आयोजनों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.
वर्ष 2027 में होने वाले अर्धकुंभ मेले से पहले हरिद्वार में नया विवाद खड़ा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) की नेता साध्वी प्राची ने हरिद्वार के गंगा घाटों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने सुरक्षा कारणों और पवित्र शहर की गरिमा बनाए रखने का हवाला देते हुए राज्य सरकार से कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है.
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हरिद्वार के कुंभ मेला क्षेत्र और विशेष रूप से हर की पैड़ी को 'अमृत क्षेत्र' घोषित किया जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि इस क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर सख्त पाबंदी होनी चाहिए.
साध्वी प्राची ने मक्का और मदीना का उदाहरण देते हुए कहा, "जिस तरह मक्का और मदीना में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है, उसी तरह हरिद्वार में भी ऐसे ही नियम लागू होने चाहिए ताकि धार्मिक अनुष्ठान बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें."
सुरक्षा और 'जिहादी गतिविधियों' का हवाला
साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि पवित्र स्थानों पर जिहादी गतिविधियां बढ़ रही हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ तत्व धार्मिक आयोजनों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. उन्होंने दिल्ली की कुछ महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वे हाल ही में गलत इरादे से हरिद्वार आई थीं, ऐसी गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए.
विहिप नेता ने सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाते हुए पिछले साल दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट (जिसमें 15 लोगों की जान गई थी) का उदाहरण दिया. उन्होंने आशंका जताई कि अगर कुंभ जैसे बड़े आयोजन में अमोनियम नाइट्रेट जैसे घातक पदार्थों का इस्तेमाल गंगा के पानी में किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









