
'हराम नहीं केक...', मुस्लिम देश ने पलटा हलाल नियम! गैर- इस्लामिक त्योहारों के लिए की ये बड़ी घोषणा
AajTak
मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में केक जैसे बेकरी सामानों पर गैर-इस्लामिक त्योहारों की शुभकामनाएं लिखवाना प्रतिबंधित था. बेकरियों से कहा गया था कि अगर वो इस नियम को तोड़ती हैं तो उनका हलाल सर्टिफिकेट रद्द कर दिया जाएगा. लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया गया है.
इस्लामिक देश मलेशिया में गैर-इस्लामिक त्योहारों को लेकर एक बड़ा फैसला पलट दिया गया है. मलेशिया में पहले लोग केक या किसी दूसरे बेकरी सामानों पर गैर-मुस्लिम त्योंहारों की शुभकामनाएं नहीं लिखवा सकते थे. बेकरी इस तरह के केक को अपनी दुकानों में प्रदर्शन के लिए भी नहीं रख सकते थे. लेकिन अब मलेशिया का कहना है कि इस्लाम में यह 'हराम' नहीं है इसलिए गैर-इस्लामिक त्योहारों के मौके पर लोग केक पर शुभकामनाएं लिखवा सकेंगे.
मलेशिया ने 2020 में एक निर्देश जारी किया था जिसके मुताबिक, हलाल प्रमाणपत्र वाली बेकरियां गैर-इस्लामिक त्योहारों की शुभकामनाएं केक या किसी भी बेकरी सामान पर लिखकर नहीं बेच सकती थीं.
मलेशिया के इस्लामी विकास विभाग (जाकिम) ने इस नियम को पलट दिया है. जाकिम ने सोमवार को कहा कि हलाल सर्टिफिकेट वाले बेकरी आउटलेट्स पर अब केक या इसी तरह के किसी बेकरी के सामान पर किसी गैर इस्लामिक त्योहार की शुभकामनाएं लिखने पर कोई प्रतिबंध नहीं है.
पिछला नियम अब लागू नहीं होगा
जाकिम हलाल मेनेजमेंट डिवीजन के कॉर्पोरेट संचार विभाग ने एक बयान में कहा, 'जाकिम मलेशिया के हलाल सर्टिफिकेट प्रक्रिया से संबंधित मामलों की समीक्षा और उनका पुनर्मूल्यांकन करता रहेगा. इस स्पष्टीकरण के साथ जाकिम का 2020 का पिछला नियम अब लागू नहीं होगा.'
दिसंबर 2020 में, जाकिम के पूर्व उप महानिदेशक अब्दुल अजीज जुसोह ने कहा था कि हलाल-प्रमाणित दुकानें केवन उन केक या बेकरी सामानों पर त्योहार की शुभकामनाएं दे सकती हैं जो सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









