
हरभजन-हनुमा विहारी सहित इन खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार
AajTak
आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं. क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी चेन्नई में हो रही है. आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लगा रही हैं. क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं. वो 16.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. वहीं, ग्लेन मैक्सवेल 14.25 करोड़ में बिके हैं. उन्हें RCB ने खरीदा. इसी बीच कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. (File Photos) दरअसल, अभी तक जिन खिलाड़ियों का जाम अनसोल्ड लिस्ट में है यानी जिन्हें अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला है उनमें दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और हनुमा विहारी भी शामिल हैं. हालांकि अभी भी उम्मीद है हरभजन सिंह को कोई खरीदार मिल जाए. अनसोल्ड खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में हरभजन सिंह और हनुमा विहारी के अलावा केदार जाधव, कुशल परेरा, शेल्डन कॉट्रेल, एरोन फिंच, जेसन रॉय, करुण नायर, एलेक्स हेल्स, एलेक्स कैरी, सैम बिलिंग्स, राहुल शर्मा भी शामिल हैं.More Related News













