
'हम PAK के दूल्हा भाई, इतना हैंडसम वहां कोई नहीं', जब ओवैसी ने ली चुटकी
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी ने तुर्की को भारत के साथ ऐतिहासिक और गहरे संबंधों की याद दिलाई और कहा कि तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने से पहले इन रिश्तों पर विचार करना चाहिए. उन्होंने भारत के 20 करोड़ मुसलमानों और उनके सामाजिक–आर्थिक योगदान पर जोर दिया.
पाकिस्तान के साथ लड़ाई में तुर्की ने न केवल पाकिस्तान को ड्रोन दिए बल्कि उन्हें चलाने में भी मदद की, जिसके परिणामस्वरूप भारत में 'बॉयकॉट तुर्की' ट्रेंड किया. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाक को मदद करने के लिए तुर्की को भारत के साथ उनके रिश्ते को याद दिलाया. साथ ही ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान मानवता के लिए खतरा बन गया है, उसका इस्लाम से कोई-लेना देना नहीं.
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तुर्की को पाकिस्तान का समर्थन करने अपने रुख का विचार करना चाहिए. तुर्की और भारत के बीच ऐतिहासिक रिश्ता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
ओवैसी बोले - हमें तुर्की को याद दिलाने के चाहिए कि वहां एक 'İşbank' है जिसकी शुरुआती जमाकर्ता भारतीय हैं. भारत में 20 करोड़ से अधिक मुसलमान रहते हैं, जो संख्या में पाकिस्तान से अधिक है. पाकिस्तान ने अब तक जिस तरह का व्यवहार किया, उसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं. हमें तुर्की को बार-बार याद दिलाने की जरूरत है कि भारत के मुसलमान खुदमुख्तार हैं और दुनिया में उनका सम्मान किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'पड़ोसी मुल्क सुधरने वाला नहीं, दुआ करो अल्लाह उसकी दुम सीधा करे वरना...' हज यात्रियों से ओवैसी ने की ये अपील
मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि हम पाकिस्तान के दूल्हा भाई, इतना हैंडसम वहां कोई नहीं. सब पाकिस्तानी मुझे सुनते रहें ज्ञान बढ़ेगा और अज्ञान खत्म होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










