
'हम हर चीज पर नजर रखेंगे', Elon Musk के सरकारी ठेकों और सब्सिडी पर बोले ट्रंप
AajTak
एलॉन मस्क की कंपनियों पर पहले की किसी जांच को फिर से खोलने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कोई जांच हुई थी, लेकिन अगर हुई थी तो उन्हें खुद बताना चाहिए. मुझे इसकी जानकारी नहीं है. ट्रंप ने मस्क पर कोई सीधा हमला नहीं किया, बल्कि कहा कि उनका ध्यान इस समय अंतरराष्ट्रीय मामलों पर है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वे एलन मस्क की कंपनियों को मिली सरकारी सब्सिडी और ठेकों की समीक्षा कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि कोई भी फैसला निष्पक्षता के आधार पर ही लिया जाएगा. चाहे वह मस्क को लेकर हो या देश को लेकर. ट्रंप ने एयर फोर्स वन में न्यू जर्सी जाते वक्त पत्रकारों से कहा कि मैं हर चीज़ को देखता हूं. उसके पास बहुत पैसा है, उसे बहुत सब्सिडी मिलती है. हम उसे देखेंगे, लेकिन तभी जब यह दोनों के लिए उचित हो.
दरअसल, एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और टेस्ला अमेरिका की कई सरकारी योजनाओं में शामिल हैं, जैसे नासा मिशन, डिफेंस प्रोजेक्ट्स, इलेक्ट्रिक वाहन प्रोत्साहन और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम.
ट्रंप ने सीधे मस्क से किसी बातचीत से इनकार किया और कहा कि नहीं, मेरी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है, किसी ने ग़लती से ऐसा कहा होगा.
रॉयटर्स के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टेस्ला को अपने आधिकारिक परिवहन या नीति में शामिल रखेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है. मैं चाहता हूं कि वह टेस्ला के साथ अच्छा करें. हालांकि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप उस लाल रंग की टेस्ला मॉडल-S को हटा सकते हैं, जिसे उन्होंने मार्च में खरीदा था और व्हाइट हाउस के लॉन पर प्रदर्शित किया था.
ये भी पढ़ें- प्राइवेट आइलैंड, 'लोलिता एक्सप्रेस' और ट्रंप-जेफरी की पार्टियां... क्या है क्लासिफाइड एपस्टीन फाइल्स जिसकी ओर मस्क ने किया इशारा! 'मैं एलॉन के बारे में नहीं सोच रहा'
मस्क की कंपनियों पर पहले की किसी जांच को फिर से खोलने के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कोई जांच हुई थी, लेकिन अगर हुई थी तो उन्हें खुद बताना चाहिए. मुझे इसकी जानकारी नहीं है. ट्रंप ने मस्क पर कोई सीधा हमला नहीं किया, बल्कि कहा कि उनका ध्यान इस समय अंतरराष्ट्रीय मामलों पर है, उन्होंने कहा कि मैं चीन, रूस, ईरान पर काम करने में व्यस्त हूं, मैं एलॉन के बारे में नहीं सोच रहा. मैं बस उसे शुभकामनाएं देता हूं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









