
'हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं...', न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का उमर खालिद को पत्र
AajTak
न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद पूर्व जेएनयू छात्र उमर खालिद को एक पत्र लिखा है, जो सोशल मीडिया पर उसी दिन जारी हुआ जब ममदानी ने मेयर के रूप में शपथ ली. पत्र में ममदानी ने उमर और उनके परिवार से मुलाकात का उल्लेख करते हुए उनकी स्थिति पर चिंता जताई है.
अमेरिका में स्थित न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद पूर्व जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र उमर खालिद को पत्र लिखा है. यह पत्र सोशल मीडिया पर उसी दिन सामने आया, जिस दिन ममदानी ने न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ ली.
इस पत्र में जोहरान ममदानी ने उमर खालिद और उनके परिवार से हुई अपनी मुलाकात का उल्लेख किया है. उन्होंने कहा कि वे अक्सर खालिद की कही बातों को याद करते हैं और उनके माता-पिता से मिलना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा.
उमर खालिद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से यह पत्र साझा किया गया है. ममदानी ने अपने संदेश में लिखा कि वे लगातार उमर खालिद के बारे में सोच रहे हैं और उनकी स्थिति पर गहरी चिंता है. अमेरिका में उमर खालिद की हिरासत को लेकर पहले भी आवाज उठाई गई है. हाल ही में आठ अमेरिकी सांसदों ने भारत के राजदूत को एक पत्र भेजकर उनकी लंबी हिरासत पर चिंता जाहिर की थी.
यह भी पढ़ें: उमर खालिद को मिली जमानत, दिल्ली दंगे के आरोपी को 14 दिन की छूट
जोहरान ममदानी जून 2023 में न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान उमर खालिद के जेल से लिखे पत्रों के अंश पढ़ चुके हैं. उस समय उन्होंने बताया था कि उमर खालिद को बिना मुकदमे के लंबी अवधि तक हिरासत में रखा गया है, जो न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना है.
उमर खालिद को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था. उन पर भारतीय दंड संहिता और यूएपीए के तहत कई आरोप लगाए गए हैं. दिल्ली की अदालतें उन्हें नियमित जमानत देने में असमर्थ रही हैं, हालांकि पारिवारिक कारणों से उन्हें सीमित अवधि के लिए अंतरिम राहत मिली है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








