
'हम लोगों की नब्ज पहचानने में विफल रहे...', PM पद से इस्तीफे के बाद बोले शेख हसीना के सहयोगी
AajTak
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा दे चुकी हैं और देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं. उनका विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड किया. शेख हसीना के खिलाफ लंबे समय से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा था. विवाद कोटा सिस्टम से बढ़कर बढ़ती कीमतें और महंगाई तक जा पहुंचा, जिससे शेख हसीना को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी.
बांग्लादेश के एक प्रमुख अभिनेता और नेता असदुज्जमां नूर का कहना है कि उनकी पार्टी और सरकार लोगों का नब्ज समझने में विफल रही. उन्होंने अपील की है कि लोग हिंसा से दूर रहें और शहर में बढ़ते तनाव के बीच शांति बनाए रखें. वह शेख हसीना सरकार में 2014-19 के बीच सांस्कृतिक मामलों के मंत्री रहे हैं.
विरोध-प्रदर्शन, और बड़े स्तर पर आगजनी और मारकाट के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं और देश छोड़ चुकी हैं. उनकी पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग के नेता और उनकी सरकार में मंत्री रहे असदुज्जमां नूर ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन क्षेत्र में स्थित उनके घर में भी आगजनी की है. अवामी लीग के नेता असदुज्जमां बताते हैं कि वे इस अराजकता को देखने से कुछ दिन पहले ही ढाका से लौटे थे.
यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश के बिगड़ते हालात बढ़ाएंगे भारत की मुश्किल', देखें डिफेंस एक्सपर्ट की राय
दस दिन पहले ही शेख हसीना से की थी बात
आजतक से बातचीत में असदुज्जमां ने बताया कि दस दिनों पहले पीएम हसीना से उनकी बातचीत भी हुई थी. उनका मानना है कि प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन कोटा सिस्टम के खिलाफ जरूर शुरू किया था, लेकिन मुद्दा सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. बांग्लादेश में कुछ महीने पहले ही बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन देखा गया था.
मसलन, जैसे-जैसे लोगों ने अपने प्रदर्शन का दायरा बढ़ाया, अवामी लीग के नेता मानते हैं कि यह स्पष्ट हो गया कि लोग बढ़ती कीमतों और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









