
'हम माफ नहीं करेंगे...', पुतिन विरोधी नारों के बीच एलेक्सी नवलनी का अंतिम संस्कार
AajTak
पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी 16 फरवरी को रूस की जेल में मृत पाए गए थे. उन्हें चरमपंथ और धोखाधड़ी से संबंधित आरोपों में जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें आर्कटिक सर्कल में काफी अधिक सुरक्षा घेरे में रखा गया था. वह जनवरी 2021 से जेल में थे और 19 साल की सजा काट रहे थे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी (Alexei Navalny) की संदिग्ध परिस्थितियों में जेल के भीतर हुई मौत विवादों में है. इस बीच शुक्रवार को मॉस्को में नवलनी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान उमड़ी भीड़ ने नवलनी के समर्थन में नारे लगाते हुए उसकी मौत पर सवाल खड़े किए.
नवलनी को जिस जगह दफनाया गया है, उसके बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा देखने को मिला. इस दौरान कई लोगों ने रूस सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल तैनात था.
मॉस्को के एक चर्च में नवलनी के शव को सबसे पहले एक खुले कैस्कट में रखा गया था. लेकिन बाद में इस ताबूत को बंद कर दिया. इसके बाद ताबूत को बोरिसोवो कब्रगाह ले जाया गया, जहा उनकी कब्र पर फूल और मालाएं चढ़ाई गईं. उनके कुछ गमगीन समर्थकों ने कहा कि हम तुम्हें कभी नहीं भूलेंगे. हमें माफ कर देना.
कई लोगों ने नवलनी की मौत के लिए पुतिन को जिम्मेदार ठहराते हुए अब युद्ध नहीं और हम माफ नहीं करेंगे के नारे लगाए.
ये भी पढ़ें: आर्कटिक की वो जेल, जहां मौत से पहले रखे गए थे रूसी नेता एलेक्सी नवलनी, बेहद भयावह रहता है माहौल
नवलनी की पत्नी के आरोप

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









