
'हम पर हमला करने वालों को ढूंढ़ निकालेंगे', यमन में हूतियों पर बम बरसाने के बाद बोले नेतन्याहू
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों को बख्शेगा नहीं और लगातार हमले जारी रखेगा. हाल ही में यमन में हुए हमलों में कम से कम 35 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए हैं.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यमन में हुए हमले को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि इजरायल अपने दुश्मनों को किसी भी हाल में बख्शेगा नहीं. उन्होंने यह बयान बत याम शहर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर बनाए जा रहे प्रॉमेनेड की आधारशिला रखने के बाद मीडिया से बात करते हुए दिया.
क्या बोले नेतन्याहू?
नेतन्याहू ने कहा, 'कुछ दिन पहले हमने हूती आतंकी शासन के ज्यादातर सदस्यों को खत्म कर दिया था. इसके जवाब में हूतियों ने दो दिन पहले रिमोन एयरपोर्ट पर हमला किया. लेकिन इससे हमारा हौसला कमजोर नहीं हुआ. आज हमने फिर से हवाई हमले किए और उनके कई ठिकाने, आतंकी अड्डे और बड़ी संख्या में आतंकियों को निशाना बनाया.'
इजरायल ने फिर किया हमला
उन्होंने आगे चेतावनी दी, 'हम लगातार वार करते रहेंगे. जो कोई हम पर हमला करेगा, हम उसे ढूंढ निकालेंगे.' इजरायल ने बुधवार को यमन में एक और भीषण हवाई हमला किया, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई. यह हमला उस ड्रोन अटैक के कुछ दिन बाद हुआ है, जिसमें हूती विद्रोहियों ने एक इजरायली एयरपोर्ट को निशाना बनाया था.
35 की मौत, 130 घायल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









